Home
VIDEOS
Cart
Profile

School of Modern Shayari

| Register
Afzal Ali Afzal

Afzal Ali Afzal Verified

अफ़ज़ल अली 'अफ़ज़ल'

चिश्तीपुरा, झालावाड़ (Ind)

दाद देते हैं जिन्हें आप ख़ुशी से उठ कर फ़न के पर्दे में ये फ़नकार लहू रोते हैं -अफ़ज़ल अली 'अफ़ज़ल'

Introduction


तख़ल्लुस : अफ़ज़ल
जन्मदिन : 22 April, 1999

अफ़ज़ल अली अफ़ज़ल—ये नाम जैसे किसी ख़ामोश रात की धीमी-सी आह हो, या फिर किसी अधूरी मोहब्बत की आख़िरी सदा। Afzal Ali Afzal

जयपुर की सरज़मीं से ताल्लुक रखने वाले अफ़ज़ल, नई नस्ल के उन शायरों में शुमार होते हैं जिनकी शायरी में सादगी भी है और गहराई भी। उनके अल्फ़ाज़ किसी बनावट के मोहताज नहीं—वो सीधे दिल से निकलते हैं और दिल तक पहुँचते हैं।

उनकी ग़ज़लों में एक अजीब-सी ख़ामोशी बोलती है—टूटी हुई नींदों की कहानी, रोज़मर्रा की उलझनों का बोझ, और मोहब्बत के वो लम्हे जो कभी पूरे नहीं हो पाए। जैसे उनके अशआर खुद बयान करते हों कि ज़िंदगी सिर्फ़ जी नहीं जाती, महसूस भी की जाती है।

अफ़ज़ल की शायरी में ना कोई शोर है, ना दिखावा—बस एक सच्चाई है, जो कभी “ख़ामोश आँखों” में झलकती है, तो कभी “फ़िक्र-ए-मआश” में उलझे इंसान की थकान बनकर सामने आती है। वो बड़े अल्फ़ाज़ों से नहीं, छोटे-छोटे एहसासों से बड़ी बातें कह जाते हैं।

यही सादगी, यही सच्चाई उन्हें आज के अदबी मंज़रनामे में एक अलग पहचान देती है—जहाँ हर शेर किसी दास्तान की तरह है, और हर दास्तान में एक इंसान बसता है।

← Back to List

आप कहते हैं कि बे-कार लहू रोते हैं...


आप कहते हैं कि बे-कार लहू रोते हैं
हम तो समझे थे समझदार लहू रोते हैं
हर दफ़ा तुम भी तसव्वुर में चले आते हो
हम भी फिर टूट के हर बार लहू रोते हैं
इस से पहले कि निगल जाए मुझे बेचैनी
आ कहीं बैठ के ग़म-ख़्वार लहू रोते हैं
सुर्ख़ आँखों का सबब क्या है बताएँ तुम को
दर्द होता है बहुत यार लहू रोते हैं
इस कहानी का नया मोड़ है मेरा मरना
क्यों कहानी के ये किरदार लहू रोते हैं
दाद देते हैं जिन्हें आप ख़ुशी से उठ कर
फ़न के पर्दे में ये फ़नकार लहू रोते हैं
ये भी कैसा ही अजब सीन है जिस में मिल कर
सारे के सारे अदाकार लहू रोते हैं
आप कहते हैं कि बे-कार लहू रोते हैं
हम तो समझे थे समझदार लहू रोते हैं
हर दफ़ा तुम भी तसव्वुर में चले आते हो
हम भी फिर टूट के हर बार लहू रोते हैं
इस से पहले कि निगल जाए मुझे बेचैनी
आ कहीं बैठ के ग़म-ख़्वार लहू रोते हैं
सुर्ख़ आँखों का सबब क्या है बताएँ तुम को
दर्द होता है बहुत यार लहू रोते हैं
इस कहानी का नया मोड़ है मेरा मरना
क्यों कहानी के ये किरदार लहू रोते हैं
दाद देते हैं जिन्हें आप ख़ुशी से उठ कर
फ़न के पर्दे में ये फ़नकार लहू रोते हैं
ये भी कैसा ही अजब सीन है जिस में मिल कर
सारे के सारे अदाकार लहू रोते हैं
-------- ❦ --------