Home
VIDEOS
Cart
Profile

School of Modern Shayari

| Register
Sadiq Ali Shadab

Sadiq Ali Shadab Verified

सादिक़ अली 'शादाब'

जयपुर ,  राजस्थान (Ind)

कर दूँ न ख़ाक तैश में इस सादगी को मैं इस ने मेरे ग़ुरूर पे उंगली उठाई है -सादिक़ अली 'शादाब'

Introduction


तख़ल्लुस : शादाब
जन्मदिन : 26 July 2004

सादिक़ अली शादाब — नई नस्ल की उर्दू शायरी का वह नरम, मगर असरदार लहजा, जिसमें एहसास की सच्चाई भी है और अल्फ़ाज़ की नफ़ासत भी। कम उम्र में ही उन्होंने जिस तरह ग़ज़ल के दायरे में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, वह इस बात का एहसास दिलाता है कि अच्छी शायरी उम्र की नहीं, एहसास की मोहताज होती है।

सादिक़ अली शादाब की ग़ज़लों में नई नस्ल की बेचैनी भी सुनाई देती है और रिवायती उर्दू शायरी की रवानी भी। यही वजह है कि उनका कलाम एक साथ अपना भी लगता है और क्लासिकी भी। वो छोटे-छोटे लफ़्ज़ों में बड़े एहसास समेट लेने का हुनर रखते हैं—और यही हुनर उनके अशआर को याद रह जाने वाला बनाता है।

उनका अंदाज़-ए-बयाँ सादा है, मगर उसी सादगी में एक गहरी तासीर छुपी हुई है। ऐसा लगता है जैसे कोई बेहद ख़ामोश और संवेदनशील शख़्स अपने दिल की बातें बिना किसी आडंबर के कह रहा हो।

नई पीढ़ी के इस शायर की आवाज़ अभी धीमी सही, मगर उसमें एक सच्चाई है—और अदब की दुनिया में अक्सर वही आवाज़ें सबसे दूर तक सुनाई देती हैं।

← Back to List

दोस्ती में दोस्त मेरी ख़ामियाँ गिनने लगा...


दोस्ती में दोस्त मेरी ख़ामियाँ गिनने लगा
डालियों का नाम लेकर पत्तियाँ गिनने लगा
ख़ामुशी बढ़ने लगी तो जाने क्या सूझी मुझे
गोद में सर रख के उसकी चूड़ियाँ गिनने लगा
ज़िन्दगी के ज़ुल्म मुझको तब कहीं आए नज़र
बाप के चेहरे की जब मैं झुर्रियाँ गिनने लगा
धीरे धीरे लोग मुझको छोड़ कर जाने लगे
और मैं जाते हुओं की गिनतियाँ गिनने लगा
तैश में आया तो उसने कर दिया सब कुछ फ़ना
होश में आया तो उजड़ी बस्तियाँ गिनने लगा
गिड़गिड़ाते पाव पड़ते उसके कदमों से उठा
और अपने ख़्वाब की मैं धज्जियाँ गिनने लगा
दोस्ती में दोस्त मेरी ख़ामियाँ गिनने लगा
डालियों का नाम लेकर पत्तियाँ गिनने लगा
ख़ामुशी बढ़ने लगी तो जाने क्या सूझी मुझे
गोद में सर रख के उसकी चूड़ियाँ गिनने लगा
ज़िन्दगी के ज़ुल्म मुझको तब कहीं आए नज़र
बाप के चेहरे की जब मैं झुर्रियाँ गिनने लगा
धीरे धीरे लोग मुझको छोड़ कर जाने लगे
और मैं जाते हुओं की गिनतियाँ गिनने लगा
तैश में आया तो उसने कर दिया सब कुछ फ़ना
होश में आया तो उजड़ी बस्तियाँ गिनने लगा
गिड़गिड़ाते पाव पड़ते उसके कदमों से उठा
और अपने ख़्वाब की मैं धज्जियाँ गिनने लगा
-------- ❦ --------