Home
VIDEOS
Cart
Profile

School of Modern Shayari

| Register
Sagar Sahab Badayuni

Sagar Sahab Badayuni Verified

सागर साहब बदायूँनी

बदायूँ, उत्तर प्रदेश (Ind)

अब वो शायर को नहीं कहते हैं अच्छा शा'इर जब से अंदाज़-ए-बयाँ आए हैं पढ़ के शा'इर -सागर साहब बदायूँनी

Introduction


तख़ल्लुस : सागर साहब बदायूँनी
जन्मदिन : 08 December 1990

bio here...

← Back to List

राह-ए-रसूल चलने को तय्यार कौन है...


राह-ए-रसूल चलने को तय्यार कौन है
हम जैसा उस ख़ुदा का तलबग़ार कौन है
सबने नक़ाब ओढ़ के रक्खे हैं चार पाँच
किसपे करें यक़ीं के वफ़ादार कौन है
किसके लिए चराग़ ये जलते हैं रात दिन
इस दर्जा घर में आपके बीमार कौन है
हर बार मेरी पीठ पे होता है वार क्यूँ
अपनों के बीच में छुपा ग़द्दार कौन है
अपनी अना पे वो भी हैं अपनी अना पे मैं
कैसे हो फ़ैसला के ख़ता-वार कौन है
मुझको लगा चुके हो ठिकाने से ख़ैर तुम
ये तो बताओ अगला गिरफ़्तार कौन है
हमने छुपा लिए हैं सभी ज़ख़्म आँख में
हमसे बड़ा यहाँ पे अदाकार कौन है
यूँ ही किसी पे भी लुटा देते हैं आप दिल
इतना तो देखिए के ख़रीदार कौन है
इस बार हम रक़ीब से मिलने को आए हैं
हम भी तो देखें आप का दिलदार कौन है
राह-ए-रसूल चलने को तय्यार कौन है
हम जैसा उस ख़ुदा का तलबग़ार कौन है
सबने नक़ाब ओढ़ के रक्खे हैं चार पाँच
किसपे करें यक़ीं के वफ़ादार कौन है
किसके लिए चराग़ ये जलते हैं रात दिन
इस दर्जा घर में आपके बीमार कौन है
हर बार मेरी पीठ पे होता है वार क्यूँ
अपनों के बीच में छुपा ग़द्दार कौन है
अपनी अना पे वो भी हैं अपनी अना पे मैं
कैसे हो फ़ैसला के ख़ता-वार कौन है
मुझको लगा चुके हो ठिकाने से ख़ैर तुम
ये तो बताओ अगला गिरफ़्तार कौन है
हमने छुपा लिए हैं सभी ज़ख़्म आँख में
हमसे बड़ा यहाँ पे अदाकार कौन है
यूँ ही किसी पे भी लुटा देते हैं आप दिल
इतना तो देखिए के ख़रीदार कौन है
इस बार हम रक़ीब से मिलने को आए हैं
हम भी तो देखें आप का दिलदार कौन है
-------- ❦ --------