Home
VIDEOS
Cart
Profile

School of Modern Shayari

| Register
Sagar Sahab Badayuni

Sagar Sahab Badayuni Verified

सागर साहब बदायूँनी

बदायूँ, उत्तर प्रदेश (Ind)

अब वो शायर को नहीं कहते हैं अच्छा शा'इर जब से अंदाज़-ए-बयाँ आए हैं पढ़ के शा'इर -सागर साहब बदायूँनी

Introduction


तख़ल्लुस : सागर साहब बदायूँनी
जन्मदिन : 08 December 1990

bio here...

← Back to List

आबरू लुटती है अब पाक़ीज़गी के नाम पर...


आबरू लुटती है अब पाक़ीज़गी के नाम पर
कैसी ग़ज़लें आ रहीं हैं शाइरी के नाम पर
दुख से इनका दूर तक कुछ भी नहीं है वास्ता
सब लतीफ़े पढ़ रहे संजीदगी के नाम पर
ज़िंदगी लम्बी तो दे दी और बोला ख़ुश रहो
मुस्कुराहट भीख़ में दी है ख़ुशी के नाम पर
उसने पूछा क्या किया है आज तक मेरे लिए
एक सौ पैंतीस ग़ज़लें उस परी के नाम पर
आ नहीं पाई हमारे काम ये नाराज़गी
हो गया नुक़सान अपना बे-रुख़ी के नाम पर
चाह कर भी कर नहीं पाएँगे हम तो ख़ुद-कुशी
ज़िन्दगी लिख कर के बैठे हैं किसी के नाम पर
आबरू लुटती है अब पाक़ीज़गी के नाम पर
कैसी ग़ज़लें आ रहीं हैं शाइरी के नाम पर
दुख से इनका दूर तक कुछ भी नहीं है वास्ता
सब लतीफ़े पढ़ रहे संजीदगी के नाम पर
ज़िंदगी लम्बी तो दे दी और बोला ख़ुश रहो
मुस्कुराहट भीख़ में दी है ख़ुशी के नाम पर
उसने पूछा क्या किया है आज तक मेरे लिए
एक सौ पैंतीस ग़ज़लें उस परी के नाम पर
आ नहीं पाई हमारे काम ये नाराज़गी
हो गया नुक़सान अपना बे-रुख़ी के नाम पर
चाह कर भी कर नहीं पाएँगे हम तो ख़ुद-कुशी
ज़िन्दगी लिख कर के बैठे हैं किसी के नाम पर
-------- ❦ --------