Home
VIDEOS
Cart
Profile

School of Modern Shayari

| Register
Sagar Sahab Badayuni

Sagar Sahab Badayuni Verified

सागर साहब बदायूँनी

बदायूँ, उत्तर प्रदेश (Ind)

अब वो शायर को नहीं कहते हैं अच्छा शा'इर जब से अंदाज़-ए-बयाँ आए हैं पढ़ के शा'इर -सागर साहब बदायूँनी

Introduction

तख़ल्लुस : सागर साहब बदायूँनी
जन्मदिन : 08 December 1990

bio here...

← Back to List

यूँ समझो बस बैठे -बैठे हमने दुनिया नापी है...

यूँ समझो बस बैठे -बैठे हमने दुनिया नापी है
जितनी देख चुके हो दुनिया वो तो केवल झाँकी है
छोटी छोटी बातों पर तुम सबसे डरने लगती हो
दो बंदूकें ठीक हैं या फिर मेरा चलना काफ़ी है
जल्दी गुस्सा आ जाता है छोटी छोटी बातों पर
बाक़ी सब कुछ ठीक है मुझमें ये ही एक ख़राबी है
इससे ज़ियादा और मुहब्बत कौन मुझे कर सकता है
शाम को मिलने आई है वो रात को जिसकी शादी है
मेरी हालत का अंदाज़ा तुम ऐसे कर सकती हो
मरने वाली उम्र भी मैंने हँसते हँसते काटी है
मैंने अपने दोस्त को अपनी माँ को आग लगाई है
सबका मरना देख चुका हूँ ख़ुद का मरना बाक़ी है

-------- ❦ --------